“दाता रणपत” JKBOSE के कक्षा 7 (Class 7th of JKBOSE) के छात्रों की पाठ्य-पुस्तक पुष्प भाग 2 हिंदी का आठवाँ अध्याय है। यह पोस्ट Data Ranpat Class 7 Hindi Chapter 12 Question Answers के बारे में है। इस पोस्ट में आप पाठ “दाता रणपत” के शब्दार्थ, सरलार्थ और उससे जुड़े कुछ प्रश्न उत्तर पढ़ेंगे। पढ़ेंगे। पिछली पोस्ट में, आपने Jammu Kashmir Ki Jheelein Class 7 Hindi Question Answers के बारे में पढ़ा। आइए शुरू करें:

Data Ranpat Class 7 Hindi Chapter 12 Question Answers
Data Ranpat Class 7 Hindi Chapter Summary
पाठ का सार
‘दाता रणपत’ पाठ कक्षा में अध्यापक और विद्यार्थियों के बीच हुए संवाद पर आधारित है। एक दिन रमेश कक्षा में एक चित्र लेकर आता है। अध्यापक उस चित्र को देखकर बताते हैं कि वह दाता रणपत का चित्र है। दाता रणपत बहुत दानी, न्यायप्रिय और नेक स्वभाव के व्यक्ति थे। उनका जन्म जम्मू से लगभग बीस किलोमीटर दूर बीरपुर गाँव में हुआ था। उनके पिता का नाम लद्दा और माता का नाम आलमा था। उनका विवाह छोटी आयु में ही शुक्रा नाम की लड़की से हो गया था।
उस समय डुग्गर प्रदेश छोटी-छोटी जागीरों में बँटा हुआ था। बीरपुर का जागीरदार बांगी चाड़क बहुत दुष्ट और कपटी व्यक्ति था। उसने धोखे से अपने भाइयों की जमीन हथिया ली थी, जिससे वे बहुत गरीब हो गए थे। गरीब भाइयों ने गाँव के सरपंच दाता रणपत से न्याय की प्रार्थना की। रणपत की माँ ने उन्हें पहले ही जागीरदार के बुरे स्वभाव के बारे में सावधान किया था, फिर भी रणपत को अपने न्याय और अपने लोगों पर पूरा विश्वास था। उन्होंने दोनों पक्षों की बातें ध्यान से सुनीं और न्याय करते हुए बांगी के भाइयों के पक्ष में फैसला दे दिया।
इस निर्णय से क्रोधित होकर बांगी ने दाता रणपत को मरवाने की योजना बनाई। उसने कई लोगों को धन का लालच देकर उन्हें मारने के लिए उकसाया, परंतु कोई भी इस पाप के लिए तैयार नहीं हुआ। अंत में रणपत के ही मसेरे भाइयों ने लालच में आकर धोखे से उनकी हत्या कर दी। बाद में बांगी को कोढ़ की भयंकर बीमारी हो गई और उसका सारा शरीर गल गया। उसके अपने घरवालों ने भी उसे छोड़ दिया। आज भी बीरपुर में बनी दाता रणपत की समाधि पर लोग श्रद्धा से जाकर उन्हें याद करते हैं और सम्मान प्रकट करते हैं।
Data Ranpat Class 7 Hindi Chapter Word Meanings
शब्दार्थ
| शब्द | अर्थ |
|---|---|
| चित्र | तस्वीर। |
| विषय में | बारे में। |
| नेक | अच्छा। |
| संकट | कष्ट। |
| कपटी | धोखेबाज। |
| हथियाई | बलपूर्वक ली हुई। |
| खातिर | के लिए। |
| एकत्रित | इकट्ठे। |
| शपथ | कसंम। |
| निर्णय | फैसला। |
| मंजूर | स्वीकार। |
| षड्यंत्र | धोखा। |
| परिणाम | नतीजा। |
Data Ranpat Class 7 Hindi Chapter Question Answers
अभ्यास के प्रश्नों के उत्तर
- निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
(क) रमेश के हाथ में किस का चित्र था?
उत्तर – रमेश के हाथ में दाता रणपत का चित्र था, जिसे वह कक्षा में अपने अध्यापक को दिखाने के लिए लाया था।
(ख) दाता रणपत किस प्रकार के व्यक्ति थे?
उत्तर – दाता रणपत बहुत अच्छे स्वभाव के व्यक्ति थे। वे दानी, न्यायप्रिय, शांत स्वभाव के और सच्चाई पर चलने वाले थे। वे हमेशा सही निर्णय लेते थे और किसी के साथ भी पक्षपात नहीं करते थे।
(ग) दाता रणपत को लोग क्यों चाहते थे?
उत्तर – लोग दाता रणपत को इसलिए पसंद करते थे क्योंकि वे सच्चे, ईमानदार और न्याय करने वाले व्यक्ति थे। वे बिना किसी स्वार्थ के लोगों के झगड़ों को सुलझाते थे और सबके साथ समान व्यवहार करते थे।
(घ) बांगी चाड़क ने रणपत को क्यों मरवाया?
उत्तर – बांगी चाड़क एक दुष्ट और लालची जागीरदार था। उसने अपने भाइयों की जमीन हड़प ली थी। जब दाता रणपत ने न्याय करते हुए जमीन उसके भाइयों को वापस दिला दी, तो बांगी क्रोधित हो गया और बदला लेने के लिए उसने रणपत की हत्या करवा दी।
(ङ) माता आलमा के समझाने के बावजूद भी दाता रणपत झगड़ा निपटाने से पीछे क्यों नहीं हुआ?
उत्तर – माता आलमा को बांगी के बुरे स्वभाव के बारे में पता था, इसलिए उन्होंने रणपत को उस झगड़े से दूर रहने की सलाह दी। लेकिन दाता रणपत को अपने न्याय पर और गाँव के लोगों पर पूरा भरोसा था। इसलिए उन्होंने बिना डर के उस झगड़े का न्यायपूर्ण फैसला किया।
- रिक्त स्थान भरिये :-
(क) सर यह चित्र……………….है।
(ख) ये बहुत ही न्यायकारी तथा……………….व्यक्ति थे।
(ग) उनका विवाह छोटी……………….में ही हो गया था।
(घ) बीरपुर का जागीरदार……………….था।
(ङ) उसने……………….द्वारा अपने शरीक भाइयों की ज़मीन हथियाई हुई थी।
उत्तर- (क) सर यह चित्र किसका है।
(ख) ये बहुत ही न्यायकारी तथा दानी व्यक्ति थे।
(ग) उनका विवाह छोटी आयु में ही हो गया था।
(घ) बीरपुर का जागीरदार बांगी चाड़क था ।
(ङ) उसने छल-कपट के द्वारा अपने शरीक भाइयों की जमीन हथियाई हुई थी।
- दाता रणपत के चरित्र पर पाँच वाक्य लिखें।
उत्तर – दाता रणपत ने बीरपुर गाँव में जन्म लिया था और वहीं बड़े हुए थे । उन का स्वभाव बहुत अच्छा था। वे सत्यवादी और शांतिप्रिय थे । वे लोगों के लड़ाई-झगड़ों को सुलझाने में निपुण थे । वे अन्याय सहन नहीं करते थे । वे किसी भी निर्णय को करने से पहले सभी की बात ध्यानपूर्वक सुनते थे।
- निम्नलिखित शब्दों के वाक्य बनाइए।
(क) दाता रणपत……………….
(ख) बीर पुर……………….
(ग) निपटारा……………….
(घ) लड़ाई-झगड़ा……………….
(ङ) न्यायकारी……………….
उत्तर-(क) दाता रणपत सत्यवादी, न्यायप्रिय और दानी व्यक्ति थे।
(ख) दाता रणपत का जन्म बीरपुर में हुआ था।
(ग) आप अपने झगड़े का निपटारा जल्दी कर लो।
(घ) अच्छे बच्चे लड़ाई-झगड़ा नहीं करते।
(ङ) हमारे देश के कई राजा बहुत न्यायकारी थे।
Data Ranpat Class 7 Hindi Chapter 12 Question Answers के बारे में बस इतना ही। आशा है कि आपको यह उपयोगी लगा होगा। आप इस पोस्ट के बारे में अपने विचार नीचे टिप्पणी अनुभाग (comment section) में साझा करें।
Leave a Reply