“जम्मू-कश्मीर की झीलें” JKBOSE के कक्षा 7 (Class 7th of JKBOSE) के छात्रों की पाठ्य-पुस्तक पुष्प भाग 2 हिंदी का ग्यारहवां अध्याय है। यह पोस्ट Jammu Kashmir Ki Jheelein Class 7 Hindi Question Answers के बारे में है। इस पोस्ट में आप पाठ “जम्मू-कश्मीर की झीलें” के शब्दार्थ, सरलार्थ और उससे जुड़े कुछ प्रश्न उत्तर पढ़ेंगे। पढ़ेंगे। पिछली पोस्ट में, आपने Aur Bhi Dun Class 7 Hindi Poem 10 Question Answers के बारे में पढ़ा। आइए शुरू करें:

Jammu Kashmir Ki Jheelein Class 7 Hindi Question Answers
Jammu Kashmir Ki Jheelein Class 7 Summary
लेख का सार
भूगोलविदों का मानना है कि कश्मीर घाटी प्राचीन काल में एक विशाल झील थी, जिसके चारों ओर केवल पानी ही पानी था। एक भयंकर भूचाल के कारण बारामूला के पास का पहाड़ टूट गया और झील का पानी बहकर बाहर निकल गया। पुराणों में इस झील को सतीसर कहा गया है। मान्यता है कि कश्यप ऋषि ने इस घाटी को बसाया था, और उन्हीं के नाम पर इसका नाम कश्मीर पड़ा।
कश्मीर घाटी में अनेक सुंदर झीलें हैं, जिनका संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है—
वुलर झील –
यह झील लगभग सोलह किलोमीटर लंबी और दस किलोमीटर चौड़ी है। यह बांडीपुर और सोपोर के बीच स्थित है। वुलर झील मीठे पानी की सबसे बड़ी और गहरी झीलों में से एक है। इसमें झेलम नदी पश्चिम दिशा से प्रवेश करती है। यहाँ कई प्रकार की मछलियाँ पाई जाती हैं और हर वर्ष हजारों पर्यटक नौका-विहार के लिए आते हैं।
डल झील –
यह श्रीनगर में स्थित एक अत्यंत प्रसिद्ध झील है। इसकी लंबाई लगभग आठ किलोमीटर और चौड़ाई लगभग छह किलोमीटर है। इसके किनारे चश्माशाही, निशात और शालीमार जैसे सुंदर मुग़ल बाग हैं। पर्यटक यहाँ सैर करते हैं और हाउसबोटों में ठहरने का आनंद लेते हैं। इस झील में दो टापू हैं— रूपलॉक (रजतद्वीप) और स्वप्नलॉक (स्वर्णद्वीप)। रूपलॉक को चार-चिनार भी कहा जाता है।
अन्य झीलें –
इनके अतिरिक्त कश्मीर घाटी में आँचार झील और मानसबेल झील मैदानी झीलें हैं।
गंगबल झील, नीलनाग झील, कौंसरनाग, तुलियन झील, तारसर झील, मारसर झील और शेषनाग हिमनदों से बनी झीलें हैं। अमरनाथ यात्रा मार्ग पर स्थित शेषनाग झील अत्यंत सुंदर है। मानसबेल झील, जो श्रीनगर से लगभग तीस किलोमीटर दूर है, पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है।
लद्दाख क्षेत्र की झीलें –
लद्दाख में भी कई प्रसिद्ध झीलें हैं, जिनमें पैंगोंग छो, छोमो-री, छोकर, ययिछो और अमतीला छो प्रमुख हैं। पैंगोंग छो एक विशाल झील है, जिसका पानी खारा है।
जम्मू क्षेत्र की झीलें –
जम्मू क्षेत्र में मानसर झील, सुरुईसर, सनासर और कैलाश झील प्रसिद्ध हैं। मानसर झील को ब्रह्मा जी की रचना माना जाता है और इसकी प्राकृतिक सुंदरता अत्यंत मनोहारी है। कैलाश झील भद्रवाह क्षेत्र में स्थित है।
Jammu Kashmir Ki Jheelein Class 7 Word Meanings
| शब्द | अर्थ |
|---|---|
| प्राकृतिक सौंदर्य | कुदरती खूबसूरती। |
| प्रस्फुटित | फूटते, निकलते। |
| भयानक | डरावना। |
| पौराणिक | पुराणों संबंधी। |
| आजीविका | रोज़ी। |
| उपलब्ध | मिलना। |
| पर्यटक | सैलानी। |
| कृत्रिम | बनावटी। |
| श्रृंखला | कड़ी। |
| दृश्य | नज़ारा। |
| मनमोहक | दिलकश। |
| आकार | शक्ल। |
| आकर्षण | खिंचाव। |
| आभरण | गहना। |
| हरीतिका | हरियाली। |
| अलौकिक | अनोखा। |
| अक्षय | न नष्ट होने वाले। |
| संचय | इकट्ठा, संग्रह, भंडार। |
| स्मरणीय | याद रखने योग्य। |
| सृष्टि | संसार। |
| कालांतर | समय बीतने पर। |
| छटा | शोभा। |
| निर्भय | बिना डर के। |
| परिक्रमा | घेरा। |
| अभयारण्य | ऐसा वन जिसमें पशु-पक्षी निर्भय होकर रहते हैं। |
| स्वच्छंद | आज़ादी। |
| विद्यमान | मौजूद। |
| पारदर्शी | आरपार दिखाई देना। |
| पर्यावरण | वातावरण। |
| जीवनामृत | जीवन का अमृत। |
| स्रोत | सोता। |
| संतुलित | नपा-तुला। |
| रमणीय | सुंदर। |
Jammu Kashmir Ki Jheelein Class 7 Question Answers
अभ्यास के प्रश्नों के उत्तर
बोध और सराहना
प्रश्न 1. कश्मीर घाटी के संबंध में भूगोल-शास्त्रियों का क्या मत है ?
उत्तर- कश्मीर घाटी के संबंध में भूगोल शास्त्रियों का मत है कि कश्मीर घाटी पहले एक विशाल झील थी। एक बार भयानक भूकंप आया, जिसमें बारामूला के पहाड़ का एक भाग टूट कर ढह गया तथा झील का पानी बह निकला ।
प्रश्न 2. कश्मीर घाटी के संबंध में पौराणिक कथा क्या है ?
उत्तर- कश्मीर घाटी के संबंध में पौराणिक कथा के अनुसार कश्मीर घाटी पहले एक विशाल झील थी और इस झील का नाम ‘सतीसर’ था। कश्यप ऋषि ने भगवान् विष्णु से प्रार्थना की, फलस्वरूप बारामूला के पास पहाड़ टूट गया और झील का पानी बह गया। ऋषि कश्यप द्वारा बसाए जाने के कारण इस घाटी का नाम ‘कश्मीर’ पड़ा।
प्रश्न 3. कश्मीर घाटी की मुख्य झीलों के नाम लिखिए।
उत्तर- घाटी की मुख्य झीलें – वुलर, डल, मानसबल, गंगबल, आलपथर, नील नाग, तुलियन, तारसर, शेषनाग आदि ।
प्रश्न 4. ‘डल झील‘ के विषय में पाँच वाक्य लिखिए।
उत्तर- (क) यह झील श्रीनगर में है।
(ख) डल की लंबाई लगभग आठ किलोमीटर और चौड़ाई छ: किलोमीटर है।
(ग) इसके किनारे चश्माशाही, निशात आदि कई मुग़ल बाग हैं।
(घ) झील में शिकारे चलते हैं, जिनमें पर्यटक आनंद लेते हैं।
(ङ) डल झील में हाऊसबोटों में रहने का अपना ही आनंद है।
प्रश्न 5. ‘डल झील‘ में स्थित दो द्वीपों के नाम लिखिए।
उत्तर—डल झील में से दो प्रमुख द्वीप हैं – रोपलॉक (रजत द्वीप) और स्वनलॉक (स्वर्ण द्वीप)।
प्रश्न 6. लद्दाख क्षेत्र की किन्हीं चार झीलों के नाम लिखिए ।
उत्तर – लद्दाख क्षेत्र की चार झीलें – पंगोंग छो, छोमो-रि, छोकर और ययिछो।
प्रश्न 7. मानसर झील से संबंधित कोई एक पौराणिक कथा लिखिए।
उत्तर -मानसर झील से संबंधित पौराणिक कथा यह है कि इस झील की रचना जगत् पिता ब्रह्मा जी की मन की इच्छा से हुई थी। इसी कारण इसका नाम मनसर या मानसर पड़ा। महाभारत की कथा के अनुसार अर्जुन पुत्र बभ्रुवाहन के तीर से इस झील का निर्माण हुआ।
प्रश्न 8. मानसर की प्राकृतिक छटा का पाँच वाक्यों में वर्णन कीजिए।
उत्तर- (क) इस झील के एक ओर कमल के फूलों की पाँतें खिली हैं, दूसरी ओर मछलियाँ तैरती हैं।
(ख) इस झील की परिक्रमा में महादेव एवं अन्य देवों के मंदिर हैं।
(ग) झील के किनारें अभयारण्य है, जिसमें वन्य जीव निर्भय विचरते रहते हैं।
(घ) झील के किनारे प्राचीन महाराजाओं के महलों के खंडहर हैं, जो इस क्षेत्र के प्राचीन वैभव का बखान करते हैं।
(ङ) झील का अद्भुत सौंदर्य पर्यटकों का मन मोह लेता है ।
प्रश्न 9. ‘अभयारण्य‘ के विषय में आप क्या जानते हैं ?
उत्तर- अभयारण्य से अभिप्राय है ऐसा अरण्य (वन) जहाँ सभी वन्य प्राणी निर्भयतापूर्वक घूम-फिर सकें। मानसर झील के किनारे एक ओर अभयारण्य है। इसमें हिरण, नील गाय, मोर आदि पशु-पक्षी निर्भयता से घूमते हैं।
भाषा अध्ययन
- हिंदी में प्रयुक्त होने वाले संस्कृत के शब्दों को तत्सम शब्द कहते हैं। जैसे – क्षेत्र, पत्र आदि ।
हिंदी में प्रयुक्त होने वाले संस्कृत के बदले हुए रूप को तद्भव कहते हैं। जैसे—खेत, दूध आदि ।
हिंदी में प्रयुक्त होने वाले बोलचाल के शब्दों को देशज कहते हैं। जैसे—लुटिया, खटोला आदि ।
हिंदी में प्रयुक्त होने वाले विदेशी भाषाओं के शब्दों को विदेशी कहते हैं। जैसे—चाकू, कानून, स्टेशन आदि ।
निम्नलिखित शब्दों में तत्सम तथा तद्भव शब्दों को चुनकर लिखिए-
झील, प्रस्फुटित, सोता, भूचाल, ऋषि, पहाड़, स्थित, आजीविका, हाऊसबोट, मोटर, कृत्रिम, प्रकृति, ग्लेशियर, पर्यटक, दृश्य, आभरण, किनारा, भंडार, सैलानी, खेत, सृष्टि, परिक्रमा, अभयारण्य, सौम्य, अक्षय ।
उत्तर – तत्सम शब्द – प्रस्फुटित, ऋषि, स्थित, आजीविका, कृत्रिम, प्रकृति, पर्यटक, दृश्य, आभरण, भंडार, सृष्टि, परिक्रमा, अभयारण्य, सौम्य, अक्षय।
तद्भव शब्द – सोता, भूचाल, पहाड़, खेत ।
योग्यता – विस्तार
प्रसिद्ध झीलों के चित्र एकत्रित करके उनके विषय में चार-चार वाक्य लिखिए।
उत्तर – विद्यार्थी अपने अध्यापक की सहायता से कीजिए ।
Aur Bhi Dun Class 7 Hindi Poem 10 Question Answers के बारे में बस इतना ही। आशा है कि आपको यह उपयोगी लगा होगा। आप इस पोस्ट के बारे में अपने विचार नीचे टिप्पणी अनुभाग (comment section) में साझा करें।
Leave a Reply