“प्लास्टिक जनित प्रदूषण” JKBOSE के कक्षा 8 (Class 8th of JKBOSE) के छात्रों की पाठ्य-पुस्तक पुष्प भाग 2 हिंदी का सातवां अध्याय है। यह पाठ अरविंद कुमार सिंह द्वारा लिखित है। यह पोस्ट Plastic Janit Pradushan Class 8 Chapter 7 Question Answers के बारे में है। इस पोस्ट में पाठ”प्लास्टिक जनित प्रदूषण” ” के शब्दार्थ, सरलार्थ और उससे जुड़े कुछ प्रश्न उत्तर पढ़ेंगे। पढ़ेंगे। पिछली पोस्ट में, आपने Bhagwan Ke Dakiye Class 8 Chapter 6 Question Answers के बारे में पढ़ा। आइए शुरू करें:

Plastic Janit Pradushan Class 8 Chapter 7 Question Answers
Plastic Janit Pradushan Class 8 Chapter Summary
पाठ का सार / प्रतिपाद्य
‘प्लास्टिक जनित प्रदूषण’ एक लघुनाटिका है, जिसमें विद्यालय में आयोजित एक समारोह के माध्यम से प्लास्टिक से होने वाले प्रदूषण और उसके दुष्परिणामों को बताया गया है। विद्यालय में शिक्षा मंत्री के आगमन पर कक्षा आठ के विद्यार्थियों द्वारा इस नाटिका का मंचन किया जाता है। अध्यापिका अर्चना जी विद्यार्थियों को प्लास्टिक के बारे में जानकारी देती हैं और उन्हें इसके हानिकारक प्रभावों से परिचित कराती हैं।
अध्यापिका बताती हैं कि ‘प्लास्टिक’ शब्द ग्रीक भाषा के ‘प्लाटीकोस’ से बना है, जिसका अर्थ है ऐसा पदार्थ जिसे आसानी से किसी भी आकार में ढाला जा सके। यह पेट्रोलियम से प्राप्त पदार्थों और विभिन्न रासायनिक तत्वों से बनाया जाता है। प्लास्टिक का प्रयोग पाइप, खिड़कियों, दरवाज़ों, पैकिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, कृषि, वाहनों तथा अनेक औद्योगिक कार्यों में तेजी से बढ़ रहा है। इसके निर्माण में प्रयोग होने वाले कुछ रसायन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक होते हैं। पी०वी०सी० जैसे प्लास्टिक से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियाँ हो सकती हैं, जबकि कुछ अन्य रसायनों से त्वचा रोग, दमा और साँस संबंधी बीमारियाँ हो सकती हैं।
प्लास्टिक का सबसे बड़ा दोष यह है कि इसका कचरा आसानी से नष्ट नहीं होता। इसे खुले में फेंकने से भूमि और जल प्रदूषित होते हैं। इसे जलाने पर हानिकारक गैसें निकलती हैं, जो वायु को प्रदूषित करती हैं। इसलिए प्लास्टिक को पुनः चक्रण करके उपयोग में लाना अधिक उचित उपाय है। प्लास्टिक के निर्माण और उसके कचरे से निकलने वाली गैसें वायुमंडल को भी नुकसान पहुँचाती हैं। इससे नदियाँ, तालाब और झीलें प्रदूषित होती हैं तथा पेड़-पौधों, फसलों, पशु-पक्षियों और मनुष्यों पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
प्लास्टिक के कारण पशुओं को भी गंभीर नुकसान होता है। इसका उदाहरण लखनऊ में हुई वह घटना है, जिसमें गायों के पेट से कई किलो प्लास्टिक कचरा निकाला गया था। प्लास्टिक के बढ़ते प्रयोग को रोकने के लिए भारत सरकार ने सन् 1999 में इसके निर्माण और उपयोग को नियंत्रित करने के लिए नियम बनाए।
Plastic Janit Pradushan Class 8 Chapter Word Meanings
कठिन शब्दों के अर्थ
| शब्दों | अर्थ |
|---|---|
| उत्सुक | चाह से व्याकुल। |
| आगमन | आना। |
| जनित | उत्पन्न। |
| दुष्परिणाम | बुरा नतीजा। |
| अवगत | परिचित। |
| नमनीय | गीला। |
| अपघटित | घटित होना। |
| अवयव | अंश, भाग। |
| अपशिष्ट | व्यर्थ पदार्थ। |
| कृत्रिम | बनावटी। |
| प्रवृत्ति | स्वभाव। |
| चक्रण | पुनर्निर्माण। |
Plastic Janit Pradushan Class 8 Chapter Question Answers
अभ्यास के प्रश्नों के उत्तर
प्रश्न 1. प्रस्तुत लघु नाटिका का नाम क्या है ?
उत्तर— प्रस्तुत लघु नाटिका का नाम प्लास्टिक ‘जनित’ प्रदूषण है।
प्रश्न 2. ‘प्लास्टिक किस ग्रीक शब्द से निकला है?
उत्तर— प्लास्टिक ‘प्लाटीकोस’ ग्रीक शब्द से निकला है।
प्रश्न 3. ‘प्लास्टिक’ से कौन से रसायन निकलते हैं? किन्हीं दो के नाम लिखें।
उत्तर— प्लास्टिक से क्लोरीन, फुलुओरीन, कार्बन, हाइड्रोजन, नाइट्रोजन, ऑक्सीजन, सल्फर, फॉस्जीन, फार्मेल्डीहाइड आदि रसायन निकलते हैं।
प्रश्न 4. ‘प्लास्टिक’ के दुष्परिणाम क्या हैं?
उत्तर—बिनाइल क्लोराइड से निर्मित प्लास्टिक से मस्तिष्क और यकृत कैंसर हो सकता है। फॉस्जीन गैस से दमा तथा सांस की बीमारियाँ होती हैं। फार्मेल्डीहाइड रसायन त्वचा के रोग पैदा करता है। वायुमंडल, झीलें, तालाब, नदियाँ प्रदूषित हो जाती हैं, जिनसे मानव, पशु पक्षियों तथा वनस्पतियों पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।
प्रश्न 5. प्लास्टिक जनित प्रदूषण को ठिकाने लगाने के कौन-कौन से उपाय हैं ?
उत्तर— प्लास्टिक जनित प्रदूषण को ठिकाने लगाने के तीन उपाय हैं-
एक— बेकार प्लास्टिक को गड्ढे में दबा दिया जाए।
दो— बेकार प्लास्टिक को जला दिया जाए। इससे उत्पन्न धुआँ वायुमंडल को दूषित कर देगा ।
तीन— इनका पुनःचक्रण किया जाए।
प्रश्न 6. इस प्रदूषण से कौन-कौन सी बीमारियाँ जन्म लेती हैं ?
उत्तर – इस प्रदूषण से कैंसर, दमा, साँस के रोग, त्वचा के रोग, यकृत, मस्तिष्क आदि की बीमारियाँ होती हैं।
प्रश्न 7. प्लास्टिक पुनः चक्रण की शुरुआत किस देश ने की थी और कब ?
उत्तर – प्लास्टिक पुनः चक्रण की शुरुआत सन् 1970 ई० में कैलीफोर्निया की एक कंपनी ने की थी।
प्रश्न 8. केंद्र सरकार ने किस सन् में प्लास्टिक जनित प्रदूषण को रोकने के नियम बनाए और वे नियम कौन-से हैं?
उत्तर – केंद्र सरकार ने सन् 1999 ई० में प्लास्टिक जनित प्रदूषण रोकने के लिये नियम क्या है । इस नियम का उद्देश्य पुनर्नवीनीकरण प्लास्टिक में खाद्य पदार्थों की पैकेजिंग को नियंत्रित करना तथा कूड़े की गंभीर समस्या का प्रबंधन करना था।
भाषा-अध्ययन
शब्दों के अर्थ समझकर इन्हें वाक्यों में प्रयोग कीजिए-
| शब्द | अर्थ |
|---|---|
| नमनीय | गीला, आर्द्र |
| कृत्रिम | बनावटी |
| प्रवृत्ति | स्वभाव |
| प्रतिबंध | रोक |
| चक्रण | पुनर्निर्माण |
वाक्य निर्माण
नमनीय –— नमनीय मिट्टी से कोई भी आकार बना सकते हैं।
कृत्रिम –— यह साड़ी कृत्रिम रेशम से बनी है।
प्रवृत्ति — भारतीय शालीन प्रवृत्ति के होते हैं।
प्रतिबंध — आतंकवाद पर प्रतिबंध लगना चाहिए।
चक्रण — पुराने कागज़ों के चक्रण से नया कागज़ बनाया जाता है।
रिक्त स्थानों की पूर्ति करें
- विद्यालय में ………… के आने से हलचल मची हुई थी।
- अध्यापिका ………… ने लघु नाटिका तैयार करवाई थी।
- नाटक में ………… पात्र थे ।
- प्लास्टिक एक ग्रीक शब्द ………… से बना है।
- प्लास्टिक पुनः चक्रण की शुरुआत सर्वप्रथम सन् ………… में ………… की एक फर्म ने की।
उत्तर-
- विद्यालय में शिक्षामंत्री के आने से हलचल मची हुई थी।
- अध्यापिका अर्चना जी ने लघु नाटिका तैयार करवाई थी।
- नाटक में छ: पात्र थे ।
- प्लास्टिक एक ग्रीक शब्द प्लाटीकोस से बना है।
- प्लास्टिक पुनः चक्रण की शुरुआत सर्वप्रथम सन् 1970 में कैलीफोर्निया की एक फर्म ने की।
बहु-विकल्पीय प्रश्न
- विद्यालय में किसके आने से हलचल मची हुई थी?
(क) प्रधानाचार्य
(ख) अर्चना जी
(ग) शिक्षा मन्त्री
(घ) प्रधानमन्त्री।
उत्तर- (ग) शिक्षा मन्त्री
- प्लास्टिक किस ग्रीक शब्द से निकला है?
(क) प्लास्टिोस
(ख) प्लाटीकोस
(ग) प्लासी
(घ) पैट्रोलियम।
उत्तर- (ख) प्लाटीकोस
- किसने लघु नाटिका तैयार करवाई थी?
(क) चंद्रा जी ने
(ख) विद्यार्थियों ने
(ग) अर्चना जी ने
(घ) प्रधानाचार्य ने।
उत्तर- (ग) अर्चना जी ने
- प्लास्टिक में कौन-से रसायन निकलते हैं?
(क) फुलुओरीन
(ख) ऑक्सीजन
(ग) फास्जीन
(घ) उपरोक्त सभी विकल्प।
उत्तर- (घ) उपरोक्त सभी विकल्प।
- लघु नाटक में कुल कितने पात्र थे ?
(क) पाँच
(ख) छः
(ग) सात
(घ) आठ।
उत्तर- (ख) छः
- प्लास्टिक के दुष्परिणाम हैं-
(क) वायुमण्डल, तालाबों, नदियों का प्रदूषण
(ख) मस्तिष्क और यकृत कैंसर
(ग) पशु-पक्षियों तथा वनस्पतियों पर गहरा प्रभाव
(घ) उपरोक्त सभी विकल्प।
उत्तर- (ग) पशु-पक्षियों तथा वनस्पतियों पर गहरा प्रभाव
- प्लास्टिक पुनः चक्रण की शुरुआत किस देश ने की थी ?
(क) भारत
(ख) कैलीफोर्निया
(ग) कनाडा
(घ) जापान।
उत्तर- (ख) कैलीफोर्निया
- प्लास्टिक पुनः चक्रण की शुरुआत कब की गई थी ?
(क) 1950
(ख) 1960
(ग) 1970
(घ) 1980.
उत्तर- (ग) 1970
- भारत सरकार ने किस वर्ष प्लास्टिक जनित प्रदूषण को रोकने के नियम बनाए?
(क) 1970
(ख) 1999
(ग) 1990
(घ) 1950.
उत्तर- (ख) 1999
Plastic Janit Pradushan Class 8 Chapter 7 Question Answers के बारे में बस इतना ही। आशा है कि आपको यह उपयोगी लगा होगा। आप इस पोस्ट के बारे में अपने विचार नीचे टिप्पणी अनुभाग (comment section) में साझा करें।
Leave a Reply